गौरीगंज: अमेठी जनपद में जगह-जगह लोक जनशक्ति पार्टी के नायक रामविलास पासवान की 79वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
लोक जनशक्ति पार्टी के दिवंगत नेता रामविलास पासवान की 79वीं जयंती अमेठी जनपद में जगह-2 बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज पासवान ने किया। इस अवसर पर रायबरेली और प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।