धार: जिले में मौजूद शासन संचालित मंदिरों के प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
धारजिले में मौजूद शासन संधारित मंदिरों के प्रबंधन को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देवस्थानों का संरक्षण, संवर्धन और उचित रखरखाव न सिर्फ शासकीय, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।धार कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों की सोमवार शाम 4:40 समीक्षा बैठक में कहा।