शाजापुर: मक्सी: सिरोलिया रोड पर मकान में लूट, नकाबपोश लुटेरे 50 हजार नकद व गहने ले गए, पुलिस जांच जारी
मक्सी थाना अंतर्गत सिरोलिया रोड पर पवन चक्की के पास जंगल में में बने एक मकान में लूट और मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने मालिक और उसके समधी से मारपीट कर उसकी पत्नी के चांदी के आभूषण बर्तन और 50 हजार नकदी लूट लिए। साथ ही घर में रखा टीवी और मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की। सूचना पर मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।