धुरवारा तिराहा और गौना गाँव के बीच गुरुवार की रात 8 बजे दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार 4 लोग घायल हो गये। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 3लोगों की हालत गम्भीर पाये जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।