आरा: बहिरो-पियनिया मार्ग पर नहर के समीप एस.वी. ट्रेडर्स के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी, हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 7, 2025 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो-पियनिया मार्ग पर सड़क किनारे स्थित नहर के समीप एस.वी. ट्रेडर्स के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी स्व.माधो सिंह के 59 वर्षीय पुत्र उमा शंकर है।