मिर्जापुर गांव के दीपक दास ने पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। फिर पत्नी ने भी गांव के ही प्रेमी रोहित दास से शादी कर ली। शादी के 10 दिन बाद अब रोहित दास ने रखने से ही इनकार कर दिया। घटना के बाद पीड़िता शुक्रवार की दोपहर बाद 2 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही प्रेमी रोहित दास पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।