फतेहाबाद: फतेहाबाद में डंडा मारकर व्यक्ति की हत्या, दो बाइकों पर आए चार युवकों ने की छीनाझपटी, साथियों को भी किया घायल
फतेहाबाद में बीघड़ गांव खेत में बैठे बिहार निवासी व्यक्ति का सिर में डंडा मारकर मर्डर कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। सभी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से बिहार निवासी व्यक्ति की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।