सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबिरा ओपी अंतर्गत गोपीडीहके पास शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया. घायल मजदूर की पहचान कोलाबिरा ओपी के समीप स्थित तिरीलडीह गांव निवासी भीष्म नायक के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार भीष्म नायक गम्हरिया से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोपीडीह के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी