अलीपुर: ठगी करने वाले गैंग के 7 बदमाश दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से हुए गिरफ्तार
खुद को NPCI, RBI, SBI जैसे गवर्नमेंट एजेंसी का एजेंट बता कर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। जिसमें सात आरोपियों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 20 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, एक पेन ड्राइव और अन्य डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं।