अलीपुर: क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्या के मामले में दो आरोपी यमुनापार से गिरफ्तार किया है।
यमुनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित न्यू उस्मानपुर इलाके में एक रेस्टुरेंट के मालिक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले 2 आरोपी यमुनापार से गिरफ्तार हुए है। इस मामले में जानकारी देते हुए स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने बताया डीसीपी अमित गोयल की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ मोनू और दीपक उर्फ मोहित के रूप में हुई है।