सिंगरौली: जिला चिकित्सालय में कल प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का होगा शुभारंभ, रेडक्रास सोसायटी द्वारा किया जाएगा संचालन
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में निर्मित किये गये औषधि केन्द्र का शुभारंभ दिनांक 17 सितम्बर 2024 को प्रातः 9 बजे सम्मानित जन प्रतिनिधियों के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा।कल उक्त भवन का लोकापर्ण पश्चात रेडक्रास सोसायटी के द्वारा औषधि केन्द्र का संचालन प्रारंभ करेगे।