अंजड़: ग्राम भागसुर में कुत्ते ने युवक को काटा, अंजड़ CHC में इलाज जारी, आवारा कुत्तों के आतंक से लोग भयभीत
अंजड से लगे ग्राम भागसुर में एक युवक को आवारा कुत्ते द्वारा काटने का मामला सामने आया है। दरअसल मुकेश गोविंद नामक युवक काम के लिए घर से निकला था, तभी उस पर हमला हुआ।दरअसल मुकेश अपने आवास के पास सड़क पर थे, जब पीछे से एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर युवक के हाथ के अंगुठे को काटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया और अंजड सिविल अस्पताल इलाज के पहुंचा है।