बहराइच: बहराइच जनपद में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन, क्षेत्राधिकारी नगर रहे मौजूद
बहराइच जनपद में शुक्रवार को पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें रिक्रूट आरक्षीगणों ने भाग लिया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर घंटाघर और छोटी बाजार होते हुए पुनः अस्पताल चौराहा और पुलिस लाइन तिराहा से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था।