झांसी: यात्रियों को नव वर्ष की सौगात, 3 जनवरी से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी सप्ताह के सभी दिन चलेगी
Jhansi, Jhansi | Dec 31, 2025 झांसी रेल प्रशासन ने नए साल के अवसर पर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 11109/11110 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - लखनऊ - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है।