बानो: बानो में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, जयपाल एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
Bano, Simdega | Aug 9, 2024 बानो में आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार को मनाया गया, सर्वप्रथम जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रमुख सुधीर डांग सहित आदिवासी एकता मंच के लोगों ने जयपाल सिंह एवं भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात आदिवासी विश्व दिवस मनाया गया, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने विश्व आदिवासी दिवस के बारे एवं महत्व पर जानकारी दी।