बदायूं: माघ मेला गंगा स्नान पर्वों पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए
Budaun, Budaun | Jan 2, 2026 बदायूँ के जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय द्वारा माह जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले माघ मेला 2026 के अंतर्गत गंगा स्नान पर्वों को शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।