उरई: ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के चलते नया पटेल नगर निवासी व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Orai, Jalaun | Mar 5, 2024 उरई क्षेत्र में बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान के चलते परेशान चल रहे नया पटेल नगर निवासी कुलदीप यादव ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।