सोनभद्र के म्योरपुर स्थित खेल मैदान में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने भगवान श्रीराम-सीता विवाह के बाद माता सीता की विदाई प्रसंग का वर्णन किया।कथावाचक ने जनकपुर की उस घड़ी का चित्रण किया, जब राजा जनक अपनी पुत्री सीता को विदा करते समय धर्म, कर्तव्य और आदर्शों का संदेश देते हैं।