मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में स्थित बंद पड़ी कताई मिल में चोरी की एक बड़ी कोशिश को पीआरडी जवानों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। देर रात चोरी के इरादे से मिल परिसर में घुसे चोरों को मौके पर तैनात पीआरडी जवानों ने देख लिया, जिसके बाद जवानों ने उन्हें दौड़ा लिया।