बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में DM की अध्य्क्षता में लोकसभा चुनाव तैयारी की हुई समीक्षा, दिए कई निर्देश
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि जिले में कुल 138 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है. डीएम ने सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी को चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है.