जगदीशपुर: शाहपुर प्रखंड में आज हुए पैक्स चुनाव की मतगणना 30 नवंबर को होगी, तैयारी पूरी
शाहपुर प्रखंड में आज हुए पैक्स चुनाव का नतीजा कल 30 नवंबर शाहपुर प्रखंड कार्यालय में बने मतगणना केंद्र पर होगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की गई है। आज शुक्रवार सुबह 7 बजे से संध्या 4:30 बजे तक 52.07% मतदान हुए। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की गई थी। वही कल 30 नवंबर शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी।