गुना नगर: शांति ढाबा के पास दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, टायर चेक कर रहे कंटेनर चालक की मौत
शांति ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर के टायर चेक कर रहे चालक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।