फलका: पोठिया पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने 5 मवेशियों के साथ 2 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार
Falka, Katihar | Mar 12, 2026 पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया पेट्रोल पंप समीप पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर एक पिकअप में लदे कुल 05 मवेशी के साथ 02 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर पोठिया पुलिस ने गुरुवार की संध्या लगभग 08 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक पिकअप में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन हो रहा है।