रोहतास: रशूलपुर गांव में फांसी लगने से एक महिला की हुई मौत, मृतक महिला के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
Rohtas, Rohtas | Jun 4, 2024 रशूलपुर गांव में फांसी लगने से एक महिला का मौत हो गई। मृतक महिला के भाई के द्वारा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक महिला का नाम पूनम देवी बताई जा रही है। इनके पति का नाम संजय प्रजापति है। घटना के बाद मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गई है।