इटावा: सीटीईटी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए
Etawah, Etawah | Feb 8, 2026 सीटीईटी परीक्षा 2026 ज़िले में 16 परीक्षा केंद्रों संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज,थियोसोफीकल इंटर कॉलेज, सुदिति ग्लोबल इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पान कुंवर इंटर कॉलेज आदि में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, रविवार को 9:30 से 12:00 तक जूनियर स्तर का हुआ पेपर, 20000 विद्यार्थियों के पंजीकरण में 90% ने दी परीक्षा।