अम्बाला: अनिल विज का बयान- कांग्रेस के नेता खाते भारत का हैं, पर दिमाग में चिप पाकिस्तान की है
Ambala, Ambala | May 28, 2025 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेसी नेता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के महानुभाव नेता खाते पीते तो भारत का है लेकिन इनके दिमाग में चिप पाकिस्तान की है। यह लोग हमेशा पाकिस्तान की बातें करते हैं, पाकिस्तान की अखबारें व पाकिस्तान के चैनलों पर जो कहते है वो ही यह बोलते हैं।