महिदपुर: महिदपुर में प्रज्ञा महिला मंडल ने गायत्री अनुष्ठान की पूर्णाहुति की, रामनवमी पर्व मनाया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार और गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के मार्गदर्शन में स्थानीय गायत्री परिवार शाखा की प्रज्ञा महिला मंडल समिति (पटवारी कॉलोनी) द्वारा नौ दिवसीय गायत्री जप अनुष्ठान का भव्य समापन हुआ।मारुति मनकामनेश्वर हनुमान मंदिर पर आयोजित इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति रामनवमी और दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर गायत्री महायज्ञ के साथ की गई।