औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम अटा में बारिश की वजह से टीन शेड गिरने के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत
फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अटा निवासी प्रकाश मिश्रा उर्फ कल्लू पुत्र रूप नारायण मिश्रा गांव में ही पड़ोसी रामनाथ के मकान में टीन सेट के नीचे देर रात्रि सो रहा था। वही रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण टीन सेट गिर गया। जिसमें दबने के कारण प्रकाश की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।