आरा: ज्ञानपुर में घर बनवाने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Arrah, Bhojpur | Jun 19, 2025 ज्ञानपुर गांव में एक व्यक्ति को करंट लग गया। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक निवास राय था। बताया गया कि वो घर का नीव खुदवा रहा था उसी दौरान पास से गुजरने वाले तार के स्पर्श में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।