माडा: संदेशखाली घटना के विरोध में ABVP सिंगरौली ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना के विरोध में ABVP ने सिंगरौली कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ABVP का आरोप है कि पश्चिमी बंगाल की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है।