जानसठ: रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज का राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर सोमवार शाम 6:00 बजे के आसपास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर अधिकारी एवं बिजनौर के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया, गंगा बैराज बॉर्डर पर अत्यधिक जल आ जाने से रास्ते को बंद किया गया था जिसको लेकर अधिकारियों द्वारा आज राज्य मंत्री ने निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।