गिरिडीह: जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर चौक पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को 2 बजे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक शुरुआत अंबेडकर चौक पर की गई।यहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और झारखंड के सह प्रभारी बेला प्रसाद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर की उपस्थिति में इसकी शुरूआत की गई।