आरा: तनिष्क शोरूम में लगी आग के बाद जिला फायर ब्रिगेड ऑफिसर ने कहा, आग लगने की घटना की होगी जांच
Arrah, Bhojpur | Apr 1, 2025 गोपाली चौक पर मौजूद तनिष्क शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद स्टाफ और ग्राहक जैसे तैसे जान बचाकर भागे। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाई। इसमें कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड ऑफिसर सुभाष सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना कैसे हुई यह जांच होगा।