कोरांव थाना क्षेत्र के पांडेय का मड़हा सिकरो गांव में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना कोरांव-नारीबारी मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर से हुई। सूचना मिलने पर कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया।