बरेली: श्री रामायण मंदिर माधव बाड़ी में भागवत कथा का द्वितीय दिवस: शुकदेव जन्म और परीक्षित को श्राप की कथा सुन भाव विभोर भक्त
श्री रामायण मंदिर माधव बाड़ी में भागवत कथा का द्वितीय दिवस: शुकदेव जन्म और परीक्षित को श्राप की कथा सुन भाव-विभोर हुए भक्त।आचार्य शशांक भारद्वाज ने शुकदेव के जन्म और राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि द्वारा दिया गया श्राप, और उसके बाद शुकदेव जी द्वारा परीक्षित को भागवत कथा सुनाने की कथा सुनाई । यह कथा ज्ञान, वैराग्य और भगवान से मिलने का मार्ग दर्शाती है।