बलरामपुर: सदर विधायक ने अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत श्री दत्तगंज विकासखंड में महिलाओं को किया संबोधित
29 मई गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने श्री दत्त गंज विकासखंड सभागार में अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही।