अमरोहा: रजबपुर के पीठखेड़ा गांव में किसान को तेंदुआ दिखाई दिया, मचा हड़कंप
Amroha, Amroha | Jul 6, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ आए दिन अलग अलग जगहों पर दिखाई दे रहा है। वहीं रविवार दोपहर एक बजे रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में खेत में काम कर रहे किसान महिपाल सिंह को पड़ोसी खेत से जाते हुए तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देख किसान ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े, साथ