मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय में कुल 88 विद्यार्थियों ने एलएलबी में आवेदन दाखिल किया है
Munger, Munger | Jul 27, 2024 मुंगेर विश्वविद्यालय में एलएलबी पार्ट-1, सेमेस्टर-एक (सत्र 2024-27) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 8 अगस्त (गुरुवार) तक निर्धारित की गई है। पीआरओ डॉ प्रियरंजन तिवारी ने बताया छात्र-छात्रा निर्धारित अवधि में आवेदन करना सुनिश्चित करें। सत्र में कुल 88 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिए आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त तक चलेगी।