जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में घर में कार्य कर रहे एक युवक को बिजली का करंट लग गया। इस दौरान करंट से झुलसे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।