बदायूं: उझानी के पास बच्चे बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, दो सिपाही हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 10, 2024 बदायूं के उझानी के पास बच्चे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिसमें बाईक सवार दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ईलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाही आलोक और नीरज मौर्य कोतवाली सहसवान में तैनात है। दोनों सिपाही बदायूँ के लिए आ रहें थे तभी हादसा हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है