हाथरस: गांव कुंमरपुर में पाइप लाइन के विवाद को लेकर 1 महिला को परिवार के लोगों ने मारपीट कर किया घायल कराया गया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंमरपुर में पाइप लाइन के विवाद को लेकर एक महिला को परिवार के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली चंदपा पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।