हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख चौराहों पर व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान में यातायात पुलिस, थाना पुलिस टीम,परिवहन विभाग एवं सीएसएन कॉलेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं के सहयोग से यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया।