मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिले भर में चलाया गया अभियान, 22 व्यक्तियों पर की गई शांति भंग की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने रविवार की शाम 5:00 बजे अभियान चलाकर 22 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से सभी को जमानत दे दी गई है। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे और अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया।