पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के शहरपुरा गांव में शुक्रवार को 3 बजे झारखंड सरकार के मंत्री व स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चेकडैम बनने से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।