कोठिया जलालपुर निवासी शिक्षक अमित प्रकाश की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पर महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सोमवार की शाम करीब 5 बजे उनके आवास पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.इस दौरान सांसद ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.