भवानीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाने और बेचने का आरोप सामने आया है। इस मामले में रघुनाथपुर पंचायत के महथवा वार्ड-4 निवासी युवती के पिता ने सितंबर 2025 में भवानीपुर थाना में आवेदन देकर नवगछिया के राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश साह पर आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।