भगवानपुरा में कलचुरी कलाल समाज ने श्रद्धा भक्ति,एवं आस्था के साथ मनाया अपने आराध्य भगवान का जन्मोत्सव भगवानपुरा में शुक्रवार को कलचुरी कलाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान राजराजेश्वर सहस्त्र अर्जुन जी का प्रकट उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें समाज के महिला पुरुष युवक युवतियां एवं बच्चें बड़ी संख्या में शामिल हुए।