अनशन के तीसरे दिन दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा के हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है लेकिन हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी छोड़ने वाले गेट बंद कर दिए हैं। जब तक दिल्ली की जनता को उनके हक का पानी नहीं मिल जाता तब तक 'पानी सत्याग्रह' जारी रहेगा।