पटना ग्रामीण: सीट बंटवारे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "हम NDA उम्मीदवार के साथ जीतेंगे।'
पटना में मंगलवार की शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में LJP (R) NDA उम्मीदवार के साथ मिलकर जीत दर्ज करेगी। सीट शेयरिंग पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला केंद्रीय संसदीय बोर्ड में विचाराधीन है और अंतिम फैसला वही लेगा। पासवान ने कहा कि केवल सीटों की संख्या ही नहीं,बल्कि सीटों का चयन भी प्राथमिकता में है।