गभाना: गभाना में रामकथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा, समूचा नगर धार्मिकमय हुआ
गभाना नगर सोमवार को पूरी तरह राममय नजर आया, जब श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने आयोजित श्रीराम कथा से पूर्व दोपहर में 12 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रीकृष्ण ठाकुर द्वार से शुरू हुई इस शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने भगवान श्रीराम के स्वरूप की विधि-विधान से आरती उतारकर किया।